राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किराये पर गाड़ी कर ले जाने और फिर गाड़ी लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में महाजन पुलिस थाने में असरासर निवासी अर्जुनराम कुम्हार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना अरजनसर में 17 मार्च की दोपहर की हे। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसके बेटे से गाड़ी किराये पर की।जिसके बाद गाड़ी किराये पर कर शेरगढ़ पुलिस चौकी के पास गए। जहां पर एक होटल पर चाय ली। प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उसके बेटे की चाय में कुछ पदार्थ मिला दिया। जिसके उसके बेटे के बैचेनी होने लगी और जैसे ही परिवादी का बेटा पेशाब करने के लिए गाड़ी से उतरा तो आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!