महिला कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की घोषणा,बीकानेर से इन्हें मिली जिम्मेवारी-Bikaner News 

Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज प्रदेश महिला कांग्रेस ने कई जिला के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। वहीं 9 प्रदेश उपाध्यक्ष,तीन प्रदेश महासचिव की भी घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस ने16 जिलाध्यक्षों की भी घोषणा हुई है। कुछ दिनों बाद प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों की सूचियां और आएगी।
पहली सूची में 16 जिला अध्यक्षों की घोषणा हुई है। जिनमें शांति बेनीवाल को बीकानेर देहात का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। शकुंतला यादव को झुंझुनूं का बनाया जिला अध्यक्ष, जयपुर शहर में मंजू लता मीणा को बनाया जिला अध्यक्ष, रेणु कटारिया होंगी दौसा की जिला अध्यक्ष और कमला बिश्नोई को श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सरिका ङ्क्षसह ने यह घोषणा की है। बीकानेर में सुशीला सिंवर को उपाध्यक्ष तो नीरू चौधरी को महासचिव नियुक्ति किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!