राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर कैफे ले जाने और फिर दष्कर्म कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने नोखा पुलिस थाने में चुरू के रहने वाले एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी से उसकी इंस्टाग्राम के जरिये जान पहचान हुई। जिसके बाद आरोपी उसे कैफे ले गया। पीडि़ता ने बताया कि एक फरवरी 2024 को आरोपी उससे मिलने नोखा आया और उसे एक कैफे में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। पीडि़ता ने बताया कि वह इस घटना से डर गई। बाद में बार-बार आरोपी आता और अपने दोस्तों को भी साथ लाता।
पीडि़ता के मुताबिक आरोपी ने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर बारी-बारी से बलात्कार किया। इसी दौरान वह चार माह की गर्भवती हो गई। आरोपी के घरवालों को इस घटना का पता चला, तो 13 मई को उसे जोधपुर ले जाकर शादी करवाने और कागजात बनवाने का झांसा दिया। बाद में उसे साथ ले जाकर सादे कागज पर साइन भी करवाए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
Leave a Comment