राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फायर करने और युवक के गोली के छर्रे लगने को लेकर खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में बीकासर निवासी कमलचंद नायक ने अशोक,श्रीनिवास,श्यामसुंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कुदसू में 23 मई की दोपहर को करीब 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नियत से दो नाली बंदूक हॉक बट से फायर किया। जिससे गोली उसके शरीर पर लगी। जानकारी के अनुसार इस मामले में युवक के गोली के छर्रे लगे। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment