राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक के साथ पिता और दादी द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में युवक ने अपने पिता, दादी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि 10 अप्रैल की रात को आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपित ने उसे घर खाली करने की धमकी दी और घर से निकालने के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




