HTML tutorial



]

सरकार ने योजनाओं के लिए मंदिरों से मांगा सहयोग तो आग बबूला हुई भाजपा,पढ़ें खबर















राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सरकार द्वारा मंदिरों से योजनाओं के लिए सहयोग मांगने को लेकर बवाल हो गया है। भाजपा इस पर आग बबूला हो गयी है। मामला हिमचाल प्रदेश से जुड़ा है। जहंा पर कांग्रेस पार्टी की सरकार है। हिमाचाल सरकार ने दो फ्लैगशिप योजनाओं को चलाने के लिए मंदिरों में जमा राशि की मांग की है। जिसके बाद पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विरोध जताते हुए कहा, मंदिरों का पैसा मांगने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह अस्वीकार्य है। एक तरफ सनातन का विरोध और मंदिरों को गालियां दी जा रही हैं। दूसरी तरफ मंदिरों के पैसे से सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार के भाषा, कला एवं संस्कृत विभाग के सचिव ने कुल्लू और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों के डीसी को पत्र लिखा है। इसमें सरकार की सुख शिक्षा योजना और मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लिए अंशदान देने को कहा है। यह पैसा सरकार के अधीन चल रहे मंदिरों व ट्रस्ट से मांगा गया है। फिलहाल प्रदेश में सरकारी नियंत्रण में 36 मंदिर हैं। कांग्रेस सरकार के इस फैसले के बाद इन सभी मंदिरों व ट्रस्ट से सरकार को पैसा वापस आएगा। जयराम ठाकुर ने वीडियो जारी कर कहा कि मंदिरों का पैसा कोरोना काल, आपदा या फिर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए जरूर खर्च किया जाता है। मगर, सरकारी योजनाएं चलाने के लिए कभी भी खर्च नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार का यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!