


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज बीकानेर के अध्यक्ष मनीष लांबा की पहल पर शुरू की गई पावन यात्रा बारहमासी गंगा स्नान यात्रा के अंतिम चरण के अवसर पर बुधवार को बुजुर्ग दंपतियों एवं सेवादारों सहित 51 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना हुआ। यात्रा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य मदन और शिवकमल जोड़ा ने बताया कि स्वर्णकार समाज के बुजुर्ग दंपतियों एवं सेवादारों के साथ 51 सदस्य दल स्लीपर बस से दोपहर 4 बजे करणी माता मंदिर नोखा रोड़ से रवाना हुआ।


यात्रा के मीडिया संयोजक एडवोकेट अनिल सोनी ने बताया कि समाज में बुजुर्गों के महत्व और धार्मिक भावनाएं स्थापित करने के उद्देश्य से स्वर्णकार समाज के किसी भी अध्यक्ष के कार्यकाल में पहली बार बारहमासी तीर्थ यात्रा की शुरुआत की गई जो जून में श्रावण मास के स्नान से शुरू की गई। जिसके अंतिम चरण की यात्रा के लिए सभी तीर्थ यात्रियों का करणी माता मंदिर परिसर में स्वागत किया गया।
इस दौरान रमेश कुमार लांबा, श्रवण (रवि) कुकरा, जयकिशन रोड़ा, रामकिशन सोनी, उर्मिला सोनी आदि ने बस को मां करणी की ध्वजा दिखाकर रवाना किया। यात्रा प्रभारी अशोक डांवर ने बताया कि अंतिम चरण की 3 दिवसीय यात्रा का समापन 4 अप्रैल को करणी माता मंदिर गंगाशहर में होगा। जहां भव्य हवन पूजन के साथ सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।
महिला प्रभारी भगवती सोनी ने बताया कि ऐसा आयोजन किसी भी के लिए सेवा संस्कार देने वाला होता है और इस आयोजन ने निश्चित ही समाज सेवा की अपनी अलग पहचान कायम की है।सेवादार निखिल रोड़ा और मुकुल सोनी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों में सेवा करने का जो सुकून मिलता है वो दुर्लभ है। इस अवसर पर पवन मौसूण, भंवर लाल मौसूण, दिलीप कड़ेल कैलाश मारु आदि उपस्थित रहे।