You are currently viewing सोने के दाम ऑल टाइम हाई,45 दिनों में करीब 10 हजार बढ़े दाम

सोने के दाम ऑल टाइम हाई,45 दिनों में करीब 10 हजार बढ़े दाम

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोने के दाम में फिर बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। शेयर बाजार में हो रही गिरावट और दुनियाभर में जारी अस्थिरता के बाद कीमती धातुओं की कीमत में तेजी का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को स्टैंडर्ड सोने की कीमत ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके बाद जयपुर में 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत बढ़ाकर 88 हजार 400 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत 1500 रुपए बढ़कर 99800 पर आ गई है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार बढ़ती कीमत के बाद बाजार में एक बार फिर ग्राहकों की कमी देखने को मिल रही है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार साल 2025 में 1 जनवरी से अब तक 45 दिन में स्टैंडर्ड सोने की कीमत में 9600 हजार रुपए की तेजी आई है।