Eductaion News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। झालावाड़ में ह्दय विदारक हादसे के बाद भी लगातार स्कूलों में हादसों की खबरें सामने आ रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलेां में स्कूलों के हाल बेहाल है और शिक्षा के मंदिरों में होनहारों का जीवन खतरें में सा दिख रहा है। हर रोज अलग-अलग जिलों से स्कूलों की दयनीय स्थिति के हालात खुद बा खुद बयां कर रहे हैं।
आज फिर से प्रदेश के दो जिलों से स्कूलों से ऐसी ही खबरें सामने आयी है। प्रदेश के जैसलमेर में एक स्कूली बच्चे की मौत हो गयी। वहीं एक बच्ची को चोटें आयी है। मामला जैसलमेर के पूनमनगर का है। जहां पर सरकारी स्कूल का गेट गिरने से 1 छात्र की मौत हो गई। जबकि एक टीचर और 5 साल की बच्ची के भी चोटें आई है। टीचर को जवाहिर हॉस्पिटल रेफर किया गया है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल का मैन एंट्री गेट गिरने से यह हादसा हुआ। इधर, उदयपुर में स्कूल के 3 कमरों का प्लास्टर गिर गया।
45 बच्चे बाल-बाल बच गए। इस दौरान बच्चे क्लास में पढ़ रहे थे। उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया। तीनों क्लास में 45 बच्चे बैठे थे। इस स्कूल में कुल 77 बच्चे पढ़ते हैं। आज 64 बच्चे आए थे। गनीमत रही कि किसी स्टूडेंट्स को चोट नहीं आई। हालांकि लोगों ने स्कूल के ताला जड़ दिया। उदयपुर में 2 दिन में 3 सरकारी स्कूलों की दीवार ढहने और प्लास्टर गिरने के मामले सामने आ चुके हैं।
जानकारी के अनुसार- स्कूल रोजाना की तरह आज भी खुला। सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे थे और क्लास संचालित हो रही थी। बच्चे क्लास में पढ़ रहे थे। इस दौरान अचानक एक कमरे की छत से प्लास्टर गिरने लगा। क्लास में पढ़ रहे बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। टीचर ने स्टाफ को जानकारी दी।