राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बीजेपी में संगठन का पर्व जारी है। बीते दिनों भाजपा में पाँच अध्यक्षों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी। जिसके बाद आज शहर के गंगाशहर मंडल के अध्यक्ष की घोषणा की गई है। प्रभारी दशरथ सिंह के निर्देशों से गंगाशहर मंडल अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मत निर्वाचन के पश्चात प्रकाश मेघवाल की घोषणा की है।बता दे की बीकानेर शहर के पाँच मंडल अध्यक्षों को घोषणा अभी भी बाक़ी है। वही देहात के सात मंडल अध्यक्षों की घोषणा होना बाक़ी है। जिनमे कोलायत के मंडल बाक़ी हे। वही दूसरी और शहर अध्यक्ष के लिए भी दोड़ जारी है।
