गंगाशहर: दपंति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में नई लाईन गंगाशहर में रहने वाले हर्ष जोशी ने मनोज कुमार जोशी,देवी जोशी के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाय है। घटना गणेश टैंट हाउस के सामने 28 फरवरी की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके पिता को आत्महत्या के लिए उकसाया और परेशान किया। जिसके चलते उसके पिता अशोक जोशी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!