You are currently viewing विवाहिता ने परेशान होकर खाया जहर और हो गयी मौत,ससुराल पक्ष पर आरोप-Bikaner News

विवाहिता ने परेशान होकर खाया जहर और हो गयी मौत,ससुराल पक्ष पर आरोप-Bikaner News

Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए विवाहिता को परेशाने और फिर विवाहिता द्वारा जहर खाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में श्रीबालाजी नागौर के रहने वाले रामेश्वरलाल विश्नोई ने पवन,कविता,बादुदेवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना कुचौर अथुणी में 10 मार्च की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह नरसीराम के परिवार में किया गया था। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा लेकिन बाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को तंग परेशान किया जाने लगा। जिसके चलते उसकी बेटी ने परेशान होकर जहर खा लिया। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी और इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।