HTML tutorial


]

इस तारीख से दिल्ली के लिए रोज उड़ेगी बीकानेर से फ्लाइट




राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट को लेकर लगातार उठ रही मांग पर अब पूर्ण विराम लग गया है। बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट के लिए मंजूरी मिल गयी है। सात फरवरी से यह फ्लाइट हर रोज बीकानेर से दिल्ली के लिए उड़ेगी। जिससे यहां के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। बीकानेर से दिल्ली की कनेक्टिविटी भी आसान होगी। जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर यह फ्लाइट बीकानेर आएगी और दस बजकर 05 मिनट पर बीकानेर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। दरअसल, यह मांग यहां के व्यापारियों द्वारा लगातार की जा रही थी। इस मांग पर केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल प्रयासरत थे। फ्लाइट के प्रतिदिन होने से यहां के यात्रियों व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!