राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डंपिंग यार्ड में आग लगने से चार लोगों के झुलस जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर करमीसर क्षेत्र में डंपिंग यार्ड में अचानक आग लग गयी। जिसकी चपेट में आने से चार युवक झुलस गए। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चारों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार झुलसने वालों में नवीन,राजा,संजय और मनीष है। जिनमें दो ज्यादा झुलसे हुए है। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पायी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी है।