Bikaner Big Breaking राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में पूर्व सरपंच की हत्या कर देने की खबर सामने आ रही है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के धीरदेसर चोटियान की है। जहां पर बीती रात को पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया की हत्या कर दी गयी। जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय मेघराज अपनी पत्नी के साथ रहते थे और 2005 से 2010 के बीच में सरपंच भी थे। बताया जा रहा है किसी बात को लेकर बीती रात को विवाद भी हुआ था। अलसुबह हत्या की जानकारी सामने आयी। जिसके बाद सिओ श्रीडूंगरगढ़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।



