पूर्व मंत्री के भतीजे ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप,नयाशहर थाने में करवाया मुकदमा-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता के भतीजे के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में महेन्द्र कल्ला ने खुद के साथ धोखाधड़ी होने का आरोप लगाया है। कल्ला ने अपनी ही कंपनी के अन्य डायरेक्टर्स पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौ लैट का बैनामा कर देने और लोन स्वीकृत कराने जैसे आरोप लगाए हैं। मामला कोरल इन्फ्रागोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर महेन्द्र कल्ला ने दर्ज कराया गया है। उन्होंने कंपनी के दूसरे डायरेक्टर बनीपार्क जयपुर निवासी श्यामसुंदर डागा पुत्र नंदलाल डागा, गिरिराज रतन डागा पुत्र श्यामसुंदर डागा एवं वैद लाइजिंग एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड अजमेर रोड, जयपुर के आदित्य वैध को आरोपी बनाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी कंपनी के नाम नौ लैट्स को फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कर दिया व लोन स्वीकृत करवा लिया। फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!