देशनोक सड़क हादसा: पहले दौर की वार्ता विफल
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशनोक सड़क हादसे में बीते सात दिनों से बीकानेर कलेक्ट्रेट पर धरना जारी है। आज धरने के साथ-साथ कलेक्ट्री का घेराव किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। तेज दोपहरी धूप में भी लगातार प्रदर्शनकारी डटे रहे और मांगो को लेकर धरने पर रहें। देर शाम को प्रतिनिधि मंडल की प्रशासन के अधिकारियों के साथ पहले दौर की वार्ता हुई। वार्ता विफल हो गयी हालांकि कुछ मांगो पर सहमति जरूर बनी लेकिन पूर्ण मांगो पर सहमति फिलहाल नहीं बन पायी है। जिसके बाद धरने को संबोधित करते हुए पूर्व गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि हमारी कुछ मांगो पर सहमति बनी है लेकिन पुरी सहमति नहीं बन पायी है। पूर्व मंत्री मेघवाल ने कहा कि 24 घंटे भी और नहीं लगेगा प्रशासन को झुकने में। मेघवाल ने कहा कि हमें धन्ना सेठ का पैसा नहीं हमारे टैक्स के पैसे से सहयोग चाहिए। मेघवाल ने कहा कि हम न्याय नहीं मिलने तक कहीं नहीं जाएंगे और यहीं डेरा डालकर बैठे रहेंगे। बता दें कि पहले दौर की वार्ता में संविदा पर नौकरी को लेकर सहमति बनी थी लेकिन बातचीत मुआवजे की राशि पर रूक गयी।
Leave a Comment