पूर्व सीएम का निधन,करीब 100 के शव मिलने की सूचना,देखें तस्वीरें और वीडियो-Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash अहमदाबाद में प्लेन क्रैश का मामला
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। आज दोपहर में एयर इंडिया का विमान लंदन जाते समय अहमदाबाद क्रैश हो गया। एयर इंडिया के विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर टेक ऑफ किया। ठीक 9 मिनट बाद 625 फीट की ऊंचाई पर विमान क्रैश हो गया है। विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी।

इसमें 242 यात्री सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर शामिल थे। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। विमान क्रैश होते ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया। साथ ही आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।

यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ है, जो कि सिविल हॉस्पिटल के पास है। हादसे के बाद एयरफोर्स और आर्मी की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर यह जानकारी दी।

 

लंदन जा रहा विमान अहमदाबाद मेंंं क्रैश,पूर्व सीएम सहित 242 थे मौजूद,कई शव मिले,देखें वीडियो

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!