राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश के पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पर एक बार फिर आलाकमान ने भरोसा जताया है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर महाराष्ट और झारखंड में स्पेशल पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जो कि नतीजों के बाद रणनीति को देखेंगे। जिसमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत को महाराष्ट्र का टास्क दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई है कि गहलोत आज भी आलाकमान के भरोसेमंद नेता है। इससे पहले गहलोत को हरियाणा में स्पेशल पर्यवेक्षक बनाया गया था।
