पूर्व सीएम का दिल का दौरा पडऩे से निधन

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। दिग्गज नेता और पूर्व सीएम का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। खबर हरियाणा से जुड़ी है। जहां पर इनेलो सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व ओमप्रकाश चौटाला से जुड़ी है। वे 89 साल के थे। शुक्रवार को वे गुरुग्राम में अपने घर पर थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद साढ़े 11 बजे उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया। करीब आधे घंटे बाद दोपहर 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। चौटाला 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। आज शुक्रवार शाम तक उनका पार्थिव शरीर सिरसा स्थित उनके पैतृक गांव चौटाला लाया जाएगा। जहां उसे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!