Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी की तबीयत नासाज होने के मामले में अब डॉक्टर ने जानकारी दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए डॉक्टर ने बताया कि अब देवीसिंह भाटी की तबीयत ठीक है और कंट्रोल में है। डॉक्टर ने बताया कि भाटी के पेट में किसी तरह की गड़बड़ी के बाद उन्हें भर्ती किया गया था।
जिसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा हे और एक-दो दिन में पुरी तरीके से स्वास्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बता दे कि पूर्व मंत्री की अचानक तबीयत खराब होने पर हल्दीराम हार्ट केयर सेंटर में भर्ती किया गया था। सूचना मिलते ही उनके समर्थक और शुभचिंतक हॉस्पीटल पहुंचना शुरू हो गए थे। हालंाकि इस दौरान सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गुंजन सोनी ने भाटी की स्थिति के बारे में जानकारी ली और खुद पहुुंचे है।