


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोलायत उपखंड के बज्जू क्षेत्र में स्थित आरडी 961 हेड के पास वनपट्टी के जंगल में अचानक आग लग जाने की खबर आयी है। यह आग 2-3 बीघा क्षेत्र में फैल चुकी है। किसानों ने बज्जू पुलिस और उपखंड प्रशासन को सूचना देकर आग पर जल्द काबू पाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार अचानक आग की लपटें इतनी विकराल रूप से फैली की आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।


किसान विजेंद्र खीचड़ ने बताया कि नहर के पास स्थित वन में आग की तेज लपटें उठ रही हैं। हवा के कारण आग तेजी से फैल रही है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि जल्द आग पर काबू नहीं पाया गया, तो आसपास के किसानों की फसलों को खतरा हो सकता है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को तुरंत आग बुझाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना हे कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार से कई वर्षों से फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।