राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शनिवार को बीकानेर में हुए हिरण शिकार के मामलें में पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस सम्बंध में बज्जू और हदंा पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूप से सूचना मिली थी कि कुछ लोग हिरण शिकार कर बज्जू क्षेत्र से गाड़ी से फरार हुए है। जिसके बाद पुलिस टीम ने नाकाबंदी की और कोलायत थानाधिकारी की अगुवाई में आरोपित को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और चाकू लहराया। पुलिस ने आरोपियों को दस्तयाब किया। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हदां पुलिस टीम ने स्नेहबीरङ्क्षसह,गुरकीत ङ्क्षसह उर्फ कीरत,सुखजीत सिंह से एक पिस्टल,6 ङ्क्षजदा कारतूस,थार गाड़ी,एक धारदार चाकू बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं बज्जू पुलिस टीम ने हिरण शिकार के मामले में दो को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूप से सूचना मिली थी कि मोडिया फांटे के पास रणजीतपुरा क्षेत्र में पंजाब नंबरो की गाड़ी में सवार लोगों ने हिरण का शिकार किया है। जिसके बाद पुलिस टीम ने नाकाबंदी की और शिकारियों को दबोचा। पुलिस ने ग्रामीणों सुरेश तेतरवाल,श्रवण पूनियां,रिछपाल ङ्क्षसगड़ सहित अन्य ग्रामीणों की मदद से आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 12 बोर डबल बैरल बंदूक,.22 राईफल,12 बोर बंदूक के 103 कारतूस,.22 राईफल के 80 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ साहिल कटारिया और हरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाबालिग को निरूद्ध किया है।