शहर के इस क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग हो जाने की खबर सामने आयी है। दोनो ही पक्ष आपस में रिश्तेदार है। घटना नयाशहर थाना क्षेत्र के पंडित धर्मकांटे के पास की है। जहां पर रिश्तेदारों में आपसी विवाद के बाद फायरिंग हो गयी। इस घटना के बाद एकबारगी आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी।  घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार दोनो पक्ष आपस में रिश्तेदार है और लम्बे समय से रंजिश चल रही थी। इस सम्बंध में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने राजस्थान 1st को बताया कि प्रताप बस्ती क्षेत्र में देर रात को फायरिंग हुई है। जिसमें सलमान लौहार नाम का युवक घायल हुआ है। दोनो पक्ष आपस में रिश्तेदार है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!