राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला पुलिसकर्मी का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। बीकानेर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सीता सिद्ध की मौत हो गयी है। जो कि बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी। जानकारी के अनुसार सीता को कुछ दिनों पूर्व डेंगु हो गया था। बीकानेर में इलाज के बाद उसे जयपुर ले जाया गया था। जहां से छुट्टी मिलने के बाद बीकानेर आ गयी। फिर अचानक तबीयत बिगडऩे पर पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर सीता की मौत हो गयी। सीता 2021 बैच की थी। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह उनके गांव बंबलू में किया गया।
बताया जा रहा है कि सीता की मौत डेंगु के कारण हो गयी। वहीं डेंगु प्रभारी डॉ. लोकेश गुप्ता ने कहा कि हमारे पास अभी तक इस सम्बंध में सूचना नहीं आयी है।