राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक पर जा रहे पिता-पुत्री को छेडऩे को लेकर खबर सामने आयी हे। घटना सदर थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस की है। जहां पर बाइक पर पिता-पुत्री जा रहे थे। इसी दौरान मनचले ने पिता-पुत्री को रोका और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक मारपीट करने पर उतारू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस टीम आरोपित युवक को पकड़कर ले गई।
