राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कूटरचित दस्तावेज तैयार करके जमीन को उपहार के नाम पर दे देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में जेलवेल टंकी के पास रहने वाले किशोर कुमार विजयवर्गीय ने अपने बेटे मुरली मनोहर, उसकी पत्नी कपिला के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना जेलवेल टंकी के पास 24 फरवरी 2026 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर उसकी पत्नी की कूटरचित दस्तावेजों से वसीयत तैयार करके खुद को लाभ व परिवादी को हानि पहुंचाने के लिए दस्तावेजों को असली बताकर उपयोग में लिया। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर जमीन अपनी पत्नी के नाम पर उपहार में दे दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!