HTML tutorial

बीकानेर में सजेगी भगवान राम से जुड़ी प्रदर्शनी,डाक टिकट से लेकर दिखेंगे प्राचीग ग्रंथ




राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अयोध्या के श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कि पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में नव दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन बीकानेर के सुभाष पुरा माताजी मन्दिर में 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। इस अवसर पर बीकाणा न्यूमिस्मैटिक सोसाइटी के अध्यक्ष किशन लाल सोनी द्वारा बीकानेर वासीयों के लिए एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
इस प्रदर्शनी में सजाई गई हर एक वस्तु प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़ी होगी।
इस प्रदर्शनी में सजाए जाएंगे रामदरबार,कॉइन, डाक टिकट, तस्वीरें, प्राचीन ग्रंथ वह अयोध्या का बड़े साइज का असली नक्शा भी इस प्रदर्शनी में शामिल होगा। यह प्रदर्शनी एक दिन के लिए होगी। जो कि 22 जनवरी को होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सिद्धि कुमारी,जेठानंद व्यास होंगे। कथा पं. विकास शर्मा करेंगे।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!