घर में घुसकर धारदार हथियार से की हत्या,खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहां पर केसरीङ्क्षसहपुर में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या की गयी है।
मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ मौर (40) के रूप में हुई है।

 

इस सम्ंबध में मृतक के भाई परमजीत सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह पुलिस थाना केसरीसिंहपुर के पास रहता था। 22 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे परमजीत सिंह को थाने से फोन आया कि उनके भाई की हत्या हो गई है। मौके पर पहुंचकर पता चला कि गांव के ही गोविंद सिंह पुत्र कुलवंत सिंह ने रात में घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। आंगन में खून के निशान भी मिले। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल केसरीसिंहपुर में रखवाया है।

 

गांव के ही आरोपी गोविंद सिंह ने वारदात के बाद खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच एक महीने पहले किसी बात को लेकर झगड़ा होना सामने आया है। जिसमें मृतक ने आरोपी के साथ मारपीट की थी। इसी रंजिश में गोविंद ने यह वारदात की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!