राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भूकंप को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। यह झटके 12 बजकर 58 मिनट पर महसूस किए गए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया और चर्चा शुरू हो गयी कि आपने भी भूकंप के झटके महससू किए है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी साझा की जा रही है। भूकंप के झटके बीकानेर के अलावा आसपास के कस्बों में भी महसूस कि गए है। हालांकि फिलहाल इसकी तीव्रता के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।
