-आज दोपहर में नाकाबंदी तोड़ भागा था कार चालक
– महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह की टीम ने की कार्रवाई
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज शनिवार दोपहर को नाकाबंदी तोड़ भागने वाली कार में लाखों का नशीला पदार्थ मिला है। मामला महाजन पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर आज दोपहर में थानाधिकारी कश्यप सिंह की अगुवाई में नाकाबंदी की गयी थी। इसी दौरान एक कार चालक ने कार को नाकाबंदी तोड़कर भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया और कुछ किलोमीटर चलने के बाद काबू में किया गया।
इस दौरान कार अनियंत्रित होकर मिट्टी में धस गयी। जिसके बाद कार में मौजूद दो लोगों से पुछताछ की। इस सम्बंध में महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि कार की तलाशी में दो किलो अफीम मिली है। जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस टीम ने दोनो को दस्तयाब किया और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार कार में मौजूद दोनो लोग जोधपुर है। पकड़ी गयी अवैध अफीम की बाजार में कीमत करीब 6 लाख रूपए है।