सड़क सुरक्षा को लेकर ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने आरटीओ से मुलाकात

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन की महासचिव विजयलक्ष्मी राजपुरोहित और गंगानगर जिला एसोसिएशन अध्यक्ष हेमंत शर्मा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त बीकानेर आरटीओ अनिल पंड्या से शिष्टाचार भेंट की और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
आरटीओ बीकानेर अनिल पंड्या ने सड़क सुरक्षा में ड्राइविंग स्कूलों को भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि अच्छा ड्राइवर ही सड़क दुर्घटना रोकने में सबसे कारगर इकाई है और ड्राइविंग स्कूल अच्छा एवं कुशल चालक तैयार कर अच्छा काम कर रहे हैं। इसके अलावा आरटीओ पंड्या ने सड़क सुरक्षा माह के दौरान बीकानेर संभाग की सभी ड्राइविंग स्कूलों से अधिकाधिक गतिविधियां करने के लिए आह्वान किया।
राजपुरोहित ने आरटीओ बीकानेर को रोड सेफ्टी माह के दौरान ड्राइविंग स्कूलों द्वारा किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में बताया। संभाग के बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में संचालित सभी ड्राइविंग स्कूलों द्वारा परिवहन विभाग एवं ड्राइविंग स्कूल फैडरेशन के दिशानिर्देशों के अनुसार अनेकों गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें ड्राइविंग सिम्युलेटर पर नि:शुल्क प्रशिक्षण, गुड समेरिटन नियम का प्रचार प्रसार, रोड सेफ्टी लिटरेचर का वितरण और यातायात नियमों की पालना के लिए शपथ ग्रहण करवाना आदि शामिल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!