HTML tutorial


]

डोटासरा बोले-जिले संभाग खत्म कर दिए काकाजी का राज है क्या,राठौड ने कहा इनके कोई काम नहीं है,पढ़ें खबर




जिलों को लेकर जारी है वार-पलटवार
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिले और संभाग खत्म करने को लेकर वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। कांगे्रस और भाजपा के नेता लगातार एक दूसरे पर वार पलटवार कर रहे हैं। इसी बीच आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- बांसवाड़ा संभाग को खत्म करने के विरोध में हम सड़क से लेकर सदन तक ईंट से ईंट बजा देंगे। विधानसभा में भी हम मुद्दा उठाएंगे। ये पर्ची से चलने वाली सरकार है, जिनका खुद का विवेक नहीं है। चाहे कितना ही लंबा आंदोलन चले, हम बांसवाड़ा को संभाग का अधिकार दिलाकर रहेंगे। डोटसरा ने कहा- राजस्थान सरकार ने जिले और संभाग खत्म कर दिए, आपके काकाजी का राज है क्या? आप तो ट्रस्टी हो।

 

वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जमकर अशोक गहलोत पर हमला किया। राठौड़ ने कहा कि गहलोत तीन बार के मुख्यमंत्री है। उनको सब पता है, वे सब कुछ जानते हैं। सरकार में काम हो रहा है, वो भी समझ रहे हैं, लेकिन राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा- वे केवल चिल्लाते है, बोलते है। वे वरिष्ठ नेता है, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। वे शुरू से ही भ्रम पैदा करते रहे हैं। पहले संविधान को लेकर भ्रम पैदा करते थे। कभी ईवीएम को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की। वो तो हमेशा यहीं करते है, काम है नहीं उनके पास। उन्हें विपक्ष के तौर पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। वो निभा नहीं रहे हैं।

बता दे कि बीतें दिनों पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जमकर निशाना साधा था। गहलोत ने कहा था कि सरकार क्या काम कर रही है। आप देख ही रहे हैं। गहलोत ने कहा था कि एक वर्ष में कोई काम जनता के लिए नहीं हुआ। हमारे द्वारा बनाए गए जिलों और संभाग को भी खत्म कर दिया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!