राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आवारा कुतों द्वारा मासूम पर हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर तीन वर्षीय बालक पर कुतों ने हमला करते हुए घाायल कर दिया। जानकारी के अनुसार भामटसर निवासी रामलाल डूडी का पुत्र राजवीर डूडी अपने ननिहाल पांचू आया हुआ था। शाम को जब उसके परिजन खेत में कृषि कार्य कर रहे थे, तब राजवीर ट्यूबवेल के पास खेल रहा था।

इसी दौरान कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बालक के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बालक की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। घायल राजवीर को तुरंत पांचू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीबीएम ट्रॉमा सेंटर, बीकानेर रेफर कर दिया।




