डिज्नी और रिलायंस हुए एक,देश का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म,जाने क्या-क्या होंगे बदलाव

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रिलायंस एंटरटेनमेेंट ओर डिज्नी अब एक हो गए है। जिसके बाद देश का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। रिलायंस इंड्रस्ट्री लिमिटेड, वायकॉम-18 और डिज्नी इंडिया ने गुरुवार, 14 नवंबर को इसका ऐलान किया। इस मर्जर के बाद डिज्नी और रिलायंस देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बन गई है।

 

अब इस प्लेटफार्म के पास 120 चैनल,2 ओटीटी के साथ 75 करोड़ दर्शक होंगे। जो कि देश की आबादी का 50 प्रतिशत है। रिलायंस ने इस जॉइंट वेंचर के लिए 11,500 करोड़ रुपए का निवेश किया है। दोनों कंपनियों ने अपने जॉइंट स्टेटमेंट में बताया, ये डील 70,352 करोड़ रुपए में हुई है। मर्जर के बाद बनी कंपनी में रिलायंस की 63.16 प्रतिशत और डिज्नी की 36.84 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। इस मेगा मर्जर में डिज्नी स्टार के 80 चैनल और रिलायंस के 40 चैनल जुड़ जाएंगे। यानी, कुल 120 चैनल हो जाएंगे। हालांकि इनमें से कुछ चैनल्स को बंद किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!