धर्मयात्रा उत्सव: पांच घंटे तक धर्मयात्रा मार्ग पर भगवा ही भगवा, भगवान के रूप में पहुंची सजीव झांकियां, तिरंगे और भगवे के साथ झूमते दिखे लोग, देखे अलग-अलग झलकियां- Dharmyatra News 

 

Dharmyatra News  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय नवसंवत्सर 2083 पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य धर्मयात्रा का आयोजन हुआ। दोपहर करीब चार बजे धर्मयात्रा एमएम ग्राउण्ड से रवाना हुई। धर्मयात्रा के रवाना होने पूर्व ही धर्मयात्रा के मार्ग, छतों पर हजारों हजार की संख्या में लोग खड़े धर्मयात्रियों का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। बड़ी संख्या में युवतियां,महिलाएं भी इस दौरान मौजूद रहीं। रेगितस्तान के जहाज ऊंट धर्मयात्रा में सबसे आगे चल रहे थे। जिसमें भगवा ध्वज और रंग बिरंगे कपड़ों में युवा बैठे जय श्री राम का उद्घोष करत हुए नजर आए।

रंग बिरंगे रंग रूप में सजे धजे धर्म ध्वजा के वाहक
धर्मयात्रा में शुरू से लेकर अंतिम छोर तक जोश हाई दिखा। हर कोई जय श्री राम के उद्घोष के साथ आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था। पुरी धर्मयात्रा में सैकड़ों लोग अलग-अलग रंग बिरंगे रूप में भी दिखाई दिए। कोई सिर पर अनूठी पाग में पहुंचा तो कोई चन्द्रशेखर आजार के रूप में हाथों में खिलौने वाली पिस्टल लिए हुए दिखाई दिया। धर्मध्वजा के नीचे एक सुर एक ताल में यात्री लगातार आगे बढ़ते रहें। जहां-जहां से यात्रा निकली कारवां अपने आप ही बढ़ता रहा जो कि जूनागढ़ पहुंचते-पहुंचते सैलाब के रूप में दिखाई देने लगा।


पांच घंटे तक शहर में दिखाई भगवा ही भगवा
एमएम ग्राउण्ड से जूनागढ़ किले तक धर्मयात्रा निकाली लेकिन ये मार्ग तो पुरा ही भगवा रंग से अटा हुआ दिखाई दिया तो दूसरी और शहर दूसरे मार्ग भी पुरी तरीके से भगवे रंग से भी भरे हुए दिखाई दिए। धर्मयात्रा के मार्ग पर भगवा पताका और तिरंगे झंडे एक अलग ही रंग बनकर सामने आ रहे थे। किसी के हाथ में देशभक्ति का प्रतीक हमारा राष्ट्रीयध्वज था तो किसी के हाथ में भगवा पताका।

महिलाओं ने बजाया बैंड तो रूक गया कारवां
पूरी धर्मयात्रा में अनेक सजीव झांकिया दिखाई दिया। जिसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। धर्मयात्रा में महाराष्ट्र के पुणे से आया बैंड लगातार बज रहा था। जिसे महिलाएं बजा रही थी। बैंड को देखने के लिए घरों की छतों से लेकर सड़कों तक पुरा शहर जाम सा हो गया। जहां-जहां बैंड बज रहा था। वहां-वहां पर कारवां स्वत: ही रूक गया और हर कोई इसे कैमरें में कैद करने को आतुर दिखाई दिया।

 


सजीव झांकियों ने मोहा हर किसी का मन
धर्मयात्रा में अनेक सजीव झांकिया थी जो कि हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रही थी। कहीं देवों के देव महादेव का रूप था तो कहीं छोटा बच्चा हनुमान जी के रूप में। नारी शक्ति की प्रतीक बालिकाएं माँ के रूप में धर्मयात्रा में शामिल लोगों को आर्शीवाद दे रही थी। वहीं रास्ते में भगवान शिव माँ पार्वती के साथ दिखाई दिए तो हनुमानजी के साथ वानर सेना भी उछल कूद करती रहीं।

धर्मयात्रा ने दिलाई मेले की याद, ऊंट गाड़े पर सवार दिखे युवा
धर्मयात्रा में अनेक अलग-अलग रूप में लोग आनंद लेते हुए दिखाई दिए। इस दौरान युवाओं का एक गु्रप ऊंट गाड़ों के साथ धर्मयात्रा में शामिल हुआ। युवा अमित व्यास ने बताया कि हम चार ऊंट गाड़ेे लेकर धर्मयात्रा में आए है। चार ऊंट गाड़ों पर करीब 25-30 युवा भगवा रंग में दिखाई दिए और जय श्री राम के उद्घोष करते रहें। धर्मयात्रा में शामिल ऊंट गाडो भादवे में होने वाले मेलों की याद दिला दी।

अनेक स्थानों पर हुआ स्वागत, कहीं मिली छाछ तो कहीं लगाया इत्र
धर्मयात्रा के रास्ते में जगह-जगह लोगों का स्वागत सत्कार किया गया। अनेक स्थानों पर समाजसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधियों और बीकानेर के लोगों ने जमकर स्वागत किया। बारहगुवाड़ चौक और तेलीवाड़े में लोगों को गर्मी के बीच ठंडी छाछ पिलाई जा रही थी तो दाऊजी रोड़ पर टॉफिया वितरित की जा रही थी। इस तरह प्रकाश चित्र के पास लोगों को इत्र के साथ केसर का तिलक लगाया जा रहा था। कहीं ठंडा पानी पिलाया गया तो कहीं पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान सर्वसमाज के लोगों ने दिलखोलकर धर्मयात्रियों का स्वागत किया।

शहर की सड़कों से घरों की छतों तक हाऊसफुल
धर्मयात्रा के दौरान शहर की सड़कों से लेकर घरों की छतें तक हाऊसफुल दिखाई दी। धर्मयात्रा के मार्ग के साथ-साथ उससे लगने वाले सभी रास्ते पुरी तरीके से करीब पांच घंटे तक जाम दिखाई दिए। वाहनों की लंबी कतार छोटी-छोटी गलियों में दिखाई दी। वहीं धर्मयात्रा का हिस्सा बनने और उनका स्वागत करने के लिए घरों की छतों पर भी बड़ी संख्या में पुरे मार्ग पर महिलाएं और युवतियां मौजूद रहीं। हर कोई धर्मयात्रा की झलक पाने के लिए अपनी जगह बनाने में जुटा हुआ दिखाई दिया।

चप्पे-चप्पे पर निगरानी, पुलिस जाब्ता रहा मुस्तैद
धर्मयात्रा के पुरे मार्ग के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों पर भी पुरी निगरानी रखी गयी। पुलिस टीमों द्वारा चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही थी। धर्र्मयात्रा में सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी मौजूद रहें तो घरों-दुकानों की छतों पर भी पुलिसकर्मी दुरबीन से नजर बनााए हुए थे ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो। धर्मयात्रा के मार्ग पर भी पुलिसकर्मी लगातार रांउड लगा रहे थे। वहीं धर्मयात्रा के मुख्य पााइंट पर पुरा जाब्ता सुरक्षा के मद्देनजर मौजूद रहा। धर्मयात्रा के मार्ग को दोपहर से ही नो टे्रफिक जोन घोषित कर दिया गया था।

 

गणमान्य धर्मयात्रा में बढ़ाते दिखे हौसला
धर्मयात्रा में नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा, आरएसएस के टेकचंद बरडिय़ा, भामाशाह राजेश चूरा, भंवर पुरोहित, विधायक जेठानंद व्यास, ङ्क्षहदूवादी नेता दुर्गाङ्क्षसह शेखावत, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, युवा मोर्चा के अध्यक्ष वेद व्यास, बजंरग दल के महानगर संयोजक बजंरग तंवर, हिंदू जागरण मंच के कैलाश भार्गव, युवा मोर्चा के अध्यक्ष जसराज सिंवर, भाजपा नेता गोकुल जोशी, पूर्व अध्यक्ष विजय आचार्य, विक्रम राजपुरोहित, सांगीलाल गहलोत, मुकेश पंवार, कांग्रेस नेता अनिल कल्ला, भाजपा नेता अयूब कायमखानी, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिध और पार्टियों से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!