राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भूखंड के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में प्रेमलता डागा निवासी गंगा रेजीडेंसी ने प्रेम कुमार,पायल वत्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 25 अप्रेल 2021 से वर्ष 2025 के बीच गंगा रेजीडेंसी की बतायी गयी है। प्रार्थिया ने बताया कि गंगा रेजीडेंसी सीएम आवास योजना 2015 सुरज विहार कॉलोनी के पा खसरा नंबर 95 करमीसर बीकानेर में आरोपियों से इकरारनाम पर 12 लाख 50 हजार में खरीदा। जिसमें से करीब साढ़े सात लाख रूपए दे दिए तथा शेष रूपए किश्तों जमा करवाने पर रजिस्ट्री की बात हुई। प्रार्थिया ने बताया कि उसने किश्तों में संपूर्ण राशि जमा करवा दी। जिसके बाद रजिस्ट्री के लिए कहा तो आरोपियों ने ना तो रजिस्ट्री करवाई और ना ही पैसे वापस दे रहे हैं। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave a Comment