दिल्ली विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल से भाजपाई गदगद,आप समर्थकों ने नकारा पोल को,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज विधानसभा चुनाव पूर्ण हो गए। जिसके बाद से एग्जिट पोल आना शुरू हो चुके है। 11 एग्जिट पोल में से 9 में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं दो में आप की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल के बाद भाजपाई समर्थक गदगद् है और आप की विदाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गयी है। वहीं आप के समर्थकों ने इन एग्जिट पोल को भाजपा का प्रोपगेंडा बताते हुए इन पोल को नकार दिया है।
अगर भाजपा को बहुमत मिलता है तो वो 27 साल बाद सत्ता में लौटेगी। इससे पहले 1993 में भाजपा दिल्ली की सत्ता में आई थी।
एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, आप को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!