राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गंदे पानी के नाले में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना पीबीएम अस्पताल के पास की है। जहां पर गंदे पानी के नाले में शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस और समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े सेवादार मौके पर पहुंचे। जहां से शव को नाले से निकालकर अस्पताल ले जाया गया है।

 

जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह ट्रेफिक थाने के मोड़ के सामने की साइड मे नीचे गंदे पानी के नाले में राहगीरों को एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखा। शव क्षत-विक्षत था और पांच-छ: दिन पुराना लग रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। संस्था के लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद शव को गंदे पानी के नाले से बाहर निकाला। शव पांच -छ दिन पुराना बताया जा रहा है जोकि पूरी तरह सड गल गया है। शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण उसे पीबीएम अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!