ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बहु ने की मारपीट,सास ने थाने में सुनाई आपबीती

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर की बहु ने अपनी सास व अन्य लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में शिव मंदिर के पास किश्मीदेसर में रहने वाली 72 वर्षीय रूपा देवी ने अपनी बहु जतनी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 25 अक्टूबर की सुबह 10 बजे के आसपास किश्मीदेसर की है। इस सम्बंध बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके बेटे राजकुमार की पत्नी जतनी देवी ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। प्रार्थिया ने बताया कि इस दौरान जतनी देवी ने घर की अन्य बहुओं के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!