तेज धमाके के साथ इस क्षेत्र में सिलेंडर में ब्लास्ट,मची अफरा-तफरी,देखें वीडियो-Big Breaking

Big Breaking बीकानेर से बड़ी खबर
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में सिलेंडर में ब्लास्ट हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर क्षेत्र में एक मार्केट में बनी दुकान में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह दुकान अंडरग्राउंड में बनी हुई है। जिसमें सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट के कारण दुकान की छत गिर गयी और कई लोगों के दबे होने की आंशका जतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!