साइबर ठगी: पैसे दुगने करने का झांसा देकर पुछी ओटीपी,सैकंड़ों में निकाले करीब एक लाख

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जैसे जैसे जमाना डिजीटल हो रहा है। ठगी के तरीकों में भी नए-नए तरीके आजमा कर लोगों को ठगा जा रहा है। ऐसा ही मामला श्रीगंगानगर के सादुलशहर से सामने आया है। जहां पर पैसे दुगने करने का झांसा देकर करीब एक लाख रूपए की ठगी कर ली गयी। इस सम्बंध में सांवरलाल पुत्र भंवरदास ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि 11 दिसंबर को उसने सोशल मीडिया पर एक जानकारी देखी।

 

इसमें पोस्ट शेयर करने वाले ने रुपए दुगने करने का झांसा देते हुए कुछ जानकारियां दी।पीडि़त सांवरलाल के इस पोस्ट में रुचि दिखाने पर कुछ ही देर में उसके पास एक फोन कॉलआई। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उसे कहा कि वह उसे एक लिंक भेजेगा।

 

इस पर उसे क्लिक करना होगा। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। सांवरलाल ने आरोपी के भेजे लिंक पर क्लिक किया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके मोबाइल पर ओटीपी आया। आरोपी ने उसे फोन करके उससे ओटीपी पूछा। इसके बाद आरोपी उसके मोबाइल को ऑपरेट करने लगा और उसने उसके बैंक खाते से 97852 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!