cyber crime राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर ही नहीं बल्कि देशभर में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे। साइबर ठग खुद को वीडियो में अधिकारी बताते हुए लोगों को डरा रहे है। जिसके बाद जांच के नाम पर डिजीटल अरेस्ट कर ठगी की जा रही है। ऐसी ही घटना गंगाशहर क्षेत्र से सामेन आयी है। जहां पर बुजुर्ग से वीडियो कॉल के जरिये धमकी देकर 5 लाख रूपए की ठगी की गयी है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की शिकायत के बाद पुलिस ने 1.76 लाख रुपए होल्ड करवा दिए हैं।

 

जानकारी के अनुसार पीडि़त जयचंदलाल बोथरा के पास 14 मार्च को एक वीडियो कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को अधिकारी बताते हुए उनके खाते से करीब 3 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन का हवाला दिया।
ठगों ने केनरा बैंक के खाते का जिक्र करते हुए उन्हें डराया-धमकाया।
ठगों ने एक सिम कार्ड से आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो भेजने के आरोप लगाए और एक युवती की आत्महत्या के मामले में फंसाने की धमकी दी।
इसके बाद जयचंदलाल को डिजिटल अरेस्ट” बताकर किसी से संपर्क नहीं करने और लगातार उनके संपर्क में बने रहने के निर्देश दिए।

 

डर के चलते बुजुर्ग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से एक निजी बैंक खाते में 5.10 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। 27 मार्च को ठगों ने फिर संपर्क कर 50 लाख रुपए की और मांग की। इस पर बोथरा को लगा कि ये ठगी का मामला हो सकता है। अब तक घटना के बारे में किसी को नहीं बताने वाले बोथरा ने बाद में परिजनों को जानकारी दी, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 1.76 लाख रुपए होल्ड करवा दिए हैं। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!