गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के नाम से फिर आया फिरौती का धमकी भरा कॉल, कारोबारी से मांगे पांच करोड़-Crime Update 

Crime Update राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बीकानेर में कथित रूप से गैंगस्टर के नाम से विधवा महिला को धमकाने के बाद कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गयी है। धमकी देने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताते हुए पांच करोड़ की डिमांड की है। वॉट्सऐप कॉल और वॉयस नोट भेजकर कारोबारी को धमकाया गया है।

 

गैंगस्टर ने धमकी देते हुए कहा- अगर पैसे नहीं दिए तो जान से हाथ धो बैठोगे। बदमाशों ने परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी। मामला जयपुर के अशोक नगर थाने से जुड़ा है। इस सम्बंध में खनन कारोबारी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली है। वॉट्सऐप कॉल और वॉयस नोट के आधार पर आगे की जांच कर रहे हैं।

 

खनन कारोबारी ने शिकायत में बताया- मैं अशोक नगर के सी-स्कीम का रहने वाला हूं। 30 दिसंबर को मेरे वॉट्सऐप पर अनजान इंटरनेशनल मोबाइल नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा और राहुल रिणाऊ गैंग का बदमाश बताया और 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी।

 

खनन कारोबारी ने शिकायत में आगे बताया- दोबारा 31 दिसंबर की शाम को वॉट्सऐप कॉल पर धमकाया गया। उसके साथ ही वॉयस नोट भी वॉट्सऐप पर भेजा गया। कॉल और वॉयस नोट के जरिए डरावनी, हिंसक और आतंक उत्पन्न करने वाली भाषा में धमकी देकर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई।
रुपए नहीं देने पर खनन कारोबारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!