शादी के नाम पर ठगी करने वाली गैंग की दो महिलाएं गिरफ्तार-Crime News

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी के नाम पर ठगी करने वाली गेंग से जुड़ी दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला हनुमानगढ़ से जुड़ा है। जहां पर सदर पुलिस टीम ने इस मामले में 2 महिलाओं पूजा रानी और निशा को गिरफ्तार किया है। ये दोनों हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया कस्बे की निवासी हैं।

 

आरोप है कि इन महिलाओं ने सुनियोजित तरीके से एक युवक को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठे और बाद में नकदी व जेवर लेकर फरार हो गईं। पक्का सारणा निवासी संतराम ने सदर थाना में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संतराम ने बताया कि 28 जनवरी को उसकी मुलाकात कुरशेदा नामक महिला से हुई थी। कुरशेदा ने उसे शादी करवाने का भरोसा दिलाया और बताया कि उसका परिचित सूरजपाल रिश्ते करवाता है। शादी के बाद युवती ने अपना नाम खुशप्रीत बताया और कुछ दिनों तक युवक के घर में रही।

 

पीडि़त संतराम के अनुसार 10 फरवरी की रात युवती घर से 17 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। अगले दिन घटना का पता चलने पर संतराम ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!