Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर के मामूली विवाद के अचानक ङ्क्षहसक रूप लेने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद भांजे ने अपनी ही मामी पर ताबडतोड़ वार किए। घटना श्रीगंगानगर के चूनावढ़ से जुड़ी है। जहां पर गांव 27 जीजी में एक मामूली पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बच्चों के बीच हुए झगड़े ने ऐसा तूल पकड़ा कि एक भांजे ने अपनी ही मामी पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके सिर में तीन स्थानों पर गहरी चोट आई है और चिकित्सकों को 14-15 टांके लगाने पड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान सुखप्रीत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और आरोपी गुर सिमरन सिंह ने गुस्से में आकर अपनी मामी के सिर पर लाठी मार दी।




