भाजपा नेता को आया गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के नाम से धमकी भरा मैसेज, बोला- भाईचारे की बात है-Crime News 

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के नाम से भाजपा नेता को धमकी भरा वाइस नोट मिलने की खबर सामने आयी है। मामला नागौर के भाजपा नेता से जुड़ा है। नागौर देहात के जिला उपाध्यक्ष
विजय सिंह पलाड़ा को रोहित गोदारा गैंग के नाम से रंगदारी के लिए धमकी मिली है। विदेशी नंबर से आए वॉयस नोट में धमकी देते हुए कहा-भाईचारे की बात करना चाहते है। लेकिन, कुछ दूसरा सोच रखा है तो बता देना।

 

भाजपा नेता को यह मैसेज शुक्रवार रात को आया लेकिन किसी समारोह में व्यवस्ता के चलते शनिवार को पलाड़ा ने यह मैसेज देखा। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर जब मिसकॉल आया तो इस धमकी भरे मैसेज के बारे में पता चला। दरअसल, वॉयस नोट भेजने वाले में अपना नाम राहुल फतेहपुर बताया। दावा किया कि वह रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के गु्रप से है। उसने कहा- रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण का खास आपके लिए मैसेज है। भाईचारे वाली बात है। गु्रप की फाइनेंशियल मदद करो..कल तक का आपके पास समय है।
इसके बाद धमकी भरे लहजे में कहा- अगर दाएं बाएं कुछ सोचते हो तो कल तक हमें बता देना। हम तो भाईचारे वाली बात करना चाहते है, आपके साथ। आपने कुछ दूसरा सोच रखा है तो कल तक बता देना हमें। विजय सिंह की पत्नी सरपंच, पलाड़ा खुद भाजयुमों भी रह चुके हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!