फिर बॉर्डर पार से तस्करी, करोड़ों का नशीला पदार्थ किया जब्त-Crime News 

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बॉर्डर पार से रह-रहकर तस्करी का खेल जा रही है। कभी हथियारों तो कभी नशीले पदार्थो की तस्करी की जा रही है। बीते दिनों हथियार जब्त किए गए थे। जिसके बाद एक बार फिर एजेंसियों ने करोड़ों के नशीले पदार्थो को जब्त किया है। यह कार्रवाई रावला के गांव 4 बीडी में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास वन विभाग की भूमि पर 1 किलो हेरोइन बरामद की गई।

यह हेरोइन सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान मिली।
सूचना मिलने पर खाजूवाला डीएसपी अमरजीत चावला, अनूपगढ़ डीएसपी प्रशांत कौशिक सहित बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वन विभाग की भूमि पर पीले रंग के दो पैकेट मिले, जिन्हें खोलने पर कुल एक किलो हेरोइन बरामद हुई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!