क्रिकेट: वनड़े इतिहास की सबसे बड़ी जीत हुई इंग्लैंड,पहले था भारत के नाम रिकॉर्ड-joe root

joe root राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। आज इंग्लैंड ने वनड़े क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड ने भारत का रिकॉर्ड तोड़ा है। आज
इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 342 रन से हरा दिया। यह वनडे इतिहास में रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड रहा। इससे पहले भारत ने 2023 में श्रीलंका को 317 रन से हराया था।

 

रविवार को साउथैम्प्टन में पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 414 रन बनाए। प्रोटियाज टीम महज 72 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बावजूद, साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली। इंग्लैंड से जैकब बेथेल और जो रूट ने सेंचुरी लगाईं। वहीं तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 4 विकेट लिए। इंग्लैंड ने इससे पहले सबसे बड़ी जीत 2018 में आई थी, तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 242 रन से हराया था। इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने भी अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया। टीम 2008 में 83 रन पर ऑलआउट हुई थी। यह वनडे में साउथ अफ्रीका का दूसरा सबसे छोटा स्कोर रहा। टीम 1993 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन पर भी सिमट चुकी है।

 

117 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड को जो रूट और जैकब बेथेल ने संभाल लिया। दोनों ने 40 ओवर के बाद टीम का स्कोर 299 तक पहुंचा दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 182 रन की पार्टनरशिप हुई। बेथेल 110 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कप्तान हैरी ब्रूक भी 3 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!