आस्टे्रलिया की टीम टी-20 वल्र्ड कप से हुई बाहर, बारिश ने कर दिया बंटधार-Cricket Big Update 

Cricket Big Update राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। टी-20 वल्र्ड कप 2026 के लीग राउंड में ही आस्ट्रेलिया की टीम सुपर 8 से बाहर हो गयी है। ऐसे में लीग राउंड के बाद अब आस्ट्रेलिया की टीम अपने घर की और रवाना होगी।
मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है।

 

एक दिन पहले कंगारू श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार गए थे। उन्हें 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान से खेलना है। इसे जीतकर भी मिचेल मार्श की टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकेगी।
ऑस्ट्रेलियन टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार गु्रप स्टेज से बाहर हुई है। इससे पहले 2009 में टीम रिकी पोंटिंग की कप्तानी में लीग राउंड से बाहर हो गई थी
गु्रप बी में श्रीलंका 6 पॉइंट्स और जिम्बाब्वे 5 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया अब आखिरी मैच जीतकर भी 4 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकेगा। एक गु्रप से 2 ही टीमें अगले राउंड में जा सकती है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!